फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Working on five points to bring positive change: Manoj Kant

सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पांच बिंदुओं पर कर रहे कार्य: मनोज कांत

Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Working on five points to bring positive change: Manoj Kant
बलिया। संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पांच आधारभूत बिंदुओं पर कार्य कर रहा है। यह बातें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत एवं गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

मनोज कांत ने पंच परिवर्तन के विषय को रखते हुए कहा कि इसमें पहला सामाजिक समरसता है। जिसमें छुआछूत और भेदभाव का का कोई स्थान न हो। दूसरा कुटुंब प्रबोधन, जिसमें संयुक्त परिवार की संकल्पना को सशक्त बनाने और परिवारों में आपसी संवाद व सहयोग बढ़ाना है। तीसरा पर्यावरण संरक्षण, जिसके अंतर्गत जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पॉलिथीन मुक्त वातावरण निर्माण की दिशा में कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

चौथा स्वदेशी भावना का जागरण, जिसके अंतर्गत हमारी सोच, भाषा, भोजन और व्यवहार में स्वदेशी भाव को आत्मसात करने का संदेश दिया जा रहा है। पांचवां नागरिक कर्तव्य, जिसके अंतर्गत समाज को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी और 2025 की विजयदशमी, अर्थात दो अक्टूबर 2025 को संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण करेगा। इस शताब्दी वर्ष पर संघ द्वारा आयोजित चार चरणों के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, अरुण, मारुति नंदन, उमेश, निर्भर नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed