फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers should start preparing for Panchayat elections: Om Prakash Rajbhar

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : ओमप्रकाश राजभर

Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Workers should start preparing for Panchayat elections: Om Prakash Rajbhar
सुभासपा के नवानगर ब्लॉक के सभागार में संगठनात्मक समीक्षा बैठक को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री ओ - फोटो : samvad
सिकंदरपुर (बलिया)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को विधानसभा सिकंदरपुर के ब्लॉक नवानगर सभागार में संगठनात्मक समीक्षा बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, विस्तार, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर पर कार्यकर्ता होते हैं। अगर कार्यकर्ता हर गांव और मोहल्ले में सक्रिय रहेंगे तो चुनाव में जीत तय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने, उनकी समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की अपील की। राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि संगठन तभी आगे बढ़ेगा, जब उसका विस्तार घर-घर तक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नई ऊर्जा और जोश के साथ जुड़ें और आने वाले पंचायत चुनाव को जीतने के लक्ष्य के साथ काम करें। ब्लॉक प्रमुख नवानगर केशव चौधरी और खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फैजी अंसारी, सुरेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed