फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers ran away when they did not get their wages

Ballia News: नहीं मिली मजदूरी तो भाग गए कामगार

Tue, 20 May 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Workers ran away when they did not get their wages
बैरिया। सरयू नदी के तीब्र लहरों से कटान के मुहाने पर बसे दर्जनों ग्रामीणों का आशियाना बचाने के लिए शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग कटानरोधी कार्य करा रहा है,लेकिन मजदूरों का मेहनताना भुगतान नहीं होने से मजदूर अपने घर चले गए हैं। इससे कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा ठेकेदार केवल काम करवा रहा है,लेकिन हमारा मेहनताना नहीं दे रहा है। कटान रोधी कार्य ठप होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत छह मई को जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दिया था। इसमें मानक की अनदेखी व छह मजदूरों से कटान रोधी कार्य कराकर धन की बंदरबांट करने की शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणाम स्वरूप सोमवार को कटान रोधी कार्य ठप कर मजदूर भाग गए।
विज्ञापन


बता दें कि शिवाल में 428 मीटर लंबा पांच करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से व गोपाल नगर में 388 मीटर लंबा तीन करोड़ 28 लाख की लागत से कटानरोधी कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कार्य जब अप्रैल में शुरू हुआ तब ग्रामीणों ने कार्य रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि कटान पीड़ितों का आशियाना बचाने के लिए इस तरह की छोटी परियोजना कारगर नहीं है। इस तरह की परियोजनाओं पर पूर्व में कटानरोधी कार्य हुआ है और सरकार का सारा पैसा कटान में समाहित हो गया। नतीजा रहा कि विगत तीन सालों में गोपालनगर व शिवाल के करीब 300 लोगों का आशियाना सरयू नदी में समाहित हो गया है। कटान रोधी कार्य ठप हो जाने से आक्रोशित ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, गणेश यादव, अनुज सिंह, सुनील चौधरी, दिलीप चौधरी, राजेश चौधरी, रौनक सिंह, राजकुमार पासवान, रितेश सिंह, सुदामा चौधरी, अशोक सिंह आदि ने कहा कार्यदायी संस्था व उनके ठेकेदार जानबूझकर कटान रोधी कार्य धीमी गति से करा रहे है, जिससे बरसात आ जाए और सरयू नदी उफान पर आकर निर्माणाधीन कटान रोधी कार्य को नदी की मुख्य धारा में समाहित कर दे। इससे प्राकृतिक आपदा दिखाकर धन की बंदरबांट की जा सकेगी। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रजनीकांत राय ने कहा यह सही बात है कि मजदूर भाग गए हैं, इससे कार्य ठप हो गया है। ठेकेदार मजदूर ढूंढ रहे हैं, जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed