{"_id":"5ebd36478ebc3e907517127e","slug":"worker-commits-suicide-by-hanging-ballia-news-vns5248246200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे की हुक से फंदा लगाकर कामगार ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे की हुक से फंदा लगाकर कामगार ने की आत्महत्या
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के शिवम गली स्थित ओमकार कटरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक कामगार ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह सोना और चांदी गलाने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
महाराष्ट्र के जिला सांगली नीयर गटर टैंक सुखदेव नगर बरोरा रोड लोहरा निवासी शरद पोपट तोलुके (25) पुत्र पोपट शंकर तोलुके अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ ओमकार कटरा में स्थित अजय वर्मा के मकान में रहकर सोना-चांदी गलाने का काम करता था। उसके साथ रह रहे आकाश भारत तोलुके और मयूर गणपति जाधव ने बताया कि गुरुवार की सुबह सबसे पहले शरद पोपट तोलुके उठा और सुबह सात बजे टहल कर वापस आते ही ऊपर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसके साथ रहने वाला उसके बुआ का लड़का आकाश ऊपर जाकर दरवाजा खुलवाने लगा। दरवाजा न खुलने पर आकाश ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने ज्योंही दरवाजा को तोड़ा अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। शरद पंखे के हुंक से फंदे के सहारे लटका था। शरद अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन की शादी हो गई है। वह अपनी बुआ व मामा के लड़के के साथ लगभग 10 माह से रसड़ा में रह कर सोना चांदी गलाने का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। बहरहाल युवक ने फांसी क्यों लगाई? यह बताने में उसके रिश्तेदार युवक असमर्थ रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी।
- युवक का मोबाइल नंबर ले लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की।-केपी सिंह, क्षेत्राधिकारी रसड़ा