फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work was done with MNREGA but the park could not be built anywhere

मनरेगा से काम तो कराया पर पार्क कहीं बन न पाया

Thu, 17 Feb 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Work was done with MNREGA but the park could not be built anywhere
बलिया। कोरोना काल में लौटे श्रमिकों को काम देने के लिए सरकार ने मनरेगा से प्रत्येक गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इनमें ओपेन जिम और खेल की व्यवस्था की जानी थी। जिले में कहीं भी इसका निर्माण नहीं हो सका। हालांकि अधिकारियों का दावा है दुबहड़ ब्लॉक में इसकी शुरुआत काफी मुश्किल से हो सकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में कोरोना संक्रमण के दौरान महानगरों से बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन हुआ। इन श्रमिकों को रोजगार के लाले पड़ गए जिसके कारण उनके सामने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया था। कोरोना काल में महानगरों से लौटे श्रमिकों को काम देने के लिए सरकार ने गांवों में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इनमें ओपेन जिम और खेल की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन यह निर्देश जिले में हवा-हवाई होकर रह गया। किसी भी गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण नहीं कराया गया है। बताया जाता है कि अधिकांश गांवों में पार्क निर्माण को लेकर जमीन ही उपलब्ध हो सकी, लिहाजा ग्राम पंचायतों ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। काफी जद्दो जहद के बाद दुबहड़ क्षेत्र में कुछ माह पहले इसकी शुरुआत हुई लेकिन अभी भी यह अधर में ही है। मनियर ब्लॉक में कहीं भी मनरेगा पार्क नहीं बना है। मनियर ब्लॉक के एपीओ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कहीं भी मनरेगा पार्क नहीं बना है।
विज्ञापन

-----------------
जिले में अभी किसी गांव में मनरेगा पार्क का निर्माण नहीं है। काफी प्रयास के बाद दुबहड़ क्षेत्र में शुरुआत कराई गई है लेकिन इसका निर्माण पूरा होने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं मनरेगा, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed