फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work of public interest should be on priority: Vipin Jain

प्राथमिकता पर हो जनहित का हर कार्य: विपिन जैन

Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Work of public interest should be on priority: Vipin Jain
बलिया। नवागत मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को विकास भवन पहुंचकर सीडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने पूरे विकास भवन में भ्रमण किया और हर एक कार्यालय के लिपिक से बातचीत कर उनके कार्य से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने इशारों ही इशारों में यह संकेत भी दे दिया कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। आम जनता से जुड़े हर कार्य समय के अंतर्गत होने चाहिए। अगर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की वजह से कोई भी जनहित का कार्य प्रभावित हुआ तो उसको गंभीरता से लिया जाएगा। पूरे विकास भवन का भ्रमण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी श्री जैन ने अपने कार्यालय कक्ष में खंड विकास अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में भी उन्होंने जनहित का हर कार्य समय से करने, निर्माण कार्य में शत प्रतिशत पारदर्शिता जैसी अपनी प्राथमिकता बताई। डीडीओ कक्ष में होम आइसोलेशन वाले लोगों से बातचीत के लिए दस टेलीफोन लगे हैं। सीडीओ ने उसका भी जायजा लिया। वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed