{"_id":"646bad739104ca02bb0ea621","slug":"woods-of-pipa-bridge-broken-fear-of-accident-ballia-news-c-20-1-217743-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पीपा पुल की लकड़ियां टूटीं, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पीपा पुल की लकड़ियां टूटीं, हादसे की आशंका
विज्ञापन
नवानगर। क्षेत्र के खरीद-दरौली घाट के मध्य सरयू नदी पर निर्मित पीपा पुल पर आवागमन इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। इसकी लकड़ियां टूटने और खिसकने के कारण हादसे की भी आशंका बढ़ती जा रही है। वहीं, निगरानी के अभाव में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
जान जोखिम में डालकर ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन जारी है। सैकड़ों वाहनों की वजह से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। यदि दबाव का बढ़ना इसी प्रकार जारी रहा तो जर्जर लकड़ियों से निर्मित कमजोर पुल कभी भी टूटकर हादसा हो सकता है।
यही नहीं, पीपा पुल मार्ग पर बिछाए गए प्लेट पर काफी मात्रा में बालू भी चढ़ गया है। वहीं, बालू की वजह से अक्सर वाहन उसमें फंस जा रहे हैं। इसके चलते, यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आश्चर्य यह कि जाम की स्थिति और नागरिकों को हो रही कठिनाई से अवगत होते हुए भी न तो लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी पहल कर रहा और न ही स्थानीय पुलिस ही कोई प्रयास कर रही है।