{"_id":"5953e6764f1c1bd70e8b4569","slug":"women-will-save-mahila-asha-jyoti-line-from-oppression","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को जुल्म से बचाएगी महिला आशा ज्योति लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को जुल्म से बचाएगी महिला आशा ज्योति लाइन
ballia
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
आशा ज्योति वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद भरत सिंह साथ में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक व सशक्तिकरण के लिए उप्र सरकार ने ‘181 महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन’ संचालित किया है। जिसका शुभारम्भ बुधवार को ऊर्जा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा व सांसद भरत सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। 181 पर डायल करने के बाद तुरंत ‘181 महिला आशा ज्योति लाइन’ पीड़ित की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंच जाएगी और पीड़ित महिला या बालिका का सहयोग करेगी।
महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों पर बढ़ रहे अत्याचार को रोकने के लिए उप्र सरकार ने ‘181 महिला आशा ज्योति लाइन’ संचालित किया। यह वैन जीपीएस सिस्टम से लैस होगी। इसमें प्रशिक्षित सुगमकर्ता, पुलिस आरक्षी/होमगार्ड तैनात रहेंगे। यह वैन महिलाआें व बालिकाओं पर हो रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।
यह वैन घरेलू हिंसा, बच्चाें का प्राथमिक उपचार, मेडिको लीगल रिपोर्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किया जाएगा। इसे संचालित करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय/जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय को कमांडर सेंटर एवं पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला संचालन समिति की देखरेख में 181 संचालित होगा। इस मौके पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे, डीएम सुरेंद्र विक्रम, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ संतोष कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।