{"_id":"5f3abdf28ebc3e3cba0b4a00","slug":"women-will-be-trained-for-self-employment-with-education-ballia-news-vns541917036","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को किया जायेगा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को किया जायेगा प्रशिक्षित
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करती कुलपति प्रो. कल्पलत्?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय महिलाओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विकास और स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इसके तहत ओडीओपी के तहत चयनित जिले के टिकुली कारोबार, सिन्होरा उद्योग और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
ये बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडे ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, ताकि विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके। जनवरी और फरवरी में सांस्कृतिक और खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
कहा कि कोरोना काल में बीएड की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अंदर यह आत्मविश्वास जगा है कि वह पारदर्शिता और शुचिता के साथ स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा सकुशल संपन्न करा लेगा। 7 सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 19 सितंबर को पूरी होगी। इसके तुरंत बाद यानी अक्तूबर के पहले सप्ताह में परीक्षा फल भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में वेबिनार हाल का निर्माण कराया जा रहा है । कहा कि अल्प कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए तमाम पहल की है। स्ववित्तपोषित शिक्षकों और कर्मचारियों को का न्यूनतम वेतन भी तय कराया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान 162 शिक्षक ऐसे मिले हैं जो तीन स्थानों पर कार्य करते हुए पाए गए, उन्हें नोटिस दिया गया है। कहा कि जो छात्र प्रोन्नति की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें बैक पेपर भरने की सुविधा दी जा रही है।