फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women were cheated by the greed of goods and double the price in lieu of old jewelery

पुराने जेवरातों के बदले सामान व दोगुना कीमत की लालच में ठगी की शिकार हुई महिलाएं

Wed, 15 Dec 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Women were cheated by the greed of goods and double the price in lieu of old jewelery
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज क्षेत्र के कई गांवों में ठगों के गिरोह ने लाखों के सोने-चांदी की ठगी की है। ठगी करने वाली महिलाओं ने पुराने के बदले नया समान व सोने चांदी के गहने पर फ्रिज, कूलर आदि सामानों को देने का झांसा देकर ठगी की हैं। ठगी की शिकार कुछ महिलाओं ने लालगंज पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार को क्षेत्र के सेमरिया, गड़ेरिया, श्रीपालपुर गांव में दो महिलाएं घर के अंदर पहुंच कर सोने चांदी के गहने के बदले सामान या गहने के दाम दोगुना करने का झांसा देकर सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर गई। सेमरिया निवासिनी नीतू पुत्री मनोज ने बताया कि दो दिन पहले भी वे औरतें आईं थी जो गहने के बदले सामान या गहने के दोगुना दाम लौटाने के एवज में बिछिया ले गई थी जिसके एवज में एक टिफिन दे दी थी। इसके साथ ही चांदी के पायल के बदले एक स्टील का ड्रम दे दिया था। लोभ में पड़कर मैंने सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी के पायल एक बच्चे का हाथ में पहनने वाले बेरा दे दिया जो महिलाएं लेकर गायब हो गईं। गड़ेरिया निवासिनी सीमा राय पत्नी जितेंद्र राय बताती हैं कि पहले लोटा के बदले नया लोटा पायल के बदले पायल व कुकर दे दी और अंत में मंगलसूत्र, कान का झुमका लेकर चली गई। गड़ेरिया निवासिनी फूलपति कुकर, थाली, लोटा, साड़ी के ठगी की शिकार हो गई। प्रियंका पत्नी धनजी का मोबाइल, लोटा, चांदी की राखी, प्रतिमा पत्नी बीर बहादुर की अंगूठी व पायल, रूबी पुत्री गोबर्धन का लहंगा, लोटा, नथुनी, प्रियंका पुत्री काशी नाथ से लोटा व पायल लेकर ठगी करने वाली महिलाएं गायब हो गईं। सीमा राय ने लालगंज चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed