{"_id":"63e633d3224065053009a209","slug":"women-take-out-dm-s-funeral-procession-ballia-news-vns697884247-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: महिलाओं ने निकाली डीएम की प्रतीकात्मक शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: महिलाओं ने निकाली डीएम की प्रतीकात्मक शवयात्रा
विज्ञापन
बलिया। जिले में आरटीई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पिछले छह फरवरी से चौक शहीद पार्क में आरंभ हुआ अनशन शुक्रवार को भी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता के नेतृत्व में जारी रहा।
अनशन के दौरान ही पीड़ित अभिभावकों और महिलाओं ने अनशन स्थल से जिलाधिकारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इसका अंतिम संस्कार कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इसके पूर्व में अनशन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता मनोज राय हंस ने कहा कि जिन 1800 विद्यालयों में अभी तक एक भी फार्म नहीं भरा गया है। इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में अभिभावक बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर जिले के आला अफसरों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्हें न्याय मिलने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
आरोप लगाया कि विभाग की ओर से निजी विद्यालयों से मोटी रकम लेकर गरीब बच्चों का दाखिला नहीं होने दिया जा रहा है। अनशन पर बैठने वालों में अधिकार सेना युवा दल के प्रदेश महासचिव रितेश पांडेय, सुनील सिंह, प्रशांत दुबे, अमरनाथ उपाध्याय आदि शामिल रहीं।