फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women should recognize their power, big asuras will be refugees: VC

अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं, बड़े-बड़े असुर होंगे शरणागत: कुलपति

Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Women should recognize their power, big asuras will be refugees: VC
शहर कोतवाली परिसर में महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों को संबोधित करती कुलपति प्रो. - फोटो : BALLIA
बलिया। आगे-पीछे, दाएं-बाएं कहीं मत देखो। बस आपका पूरा ध्यान स्वयं के व्यक्तित्व के निर्माण पर होना चाहिए। जिस दिन नारी शक्ति अपनी शक्ति को पहचान गई, उस दिन बड़े-बड़े असुर शरणागत हो जाएंगे। महिला की भृकुटि तान देने मात्र से बड़े-बड़े दुष्ट भाग खड़े होते हैं। यह बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बसंतपुर की कुलपति कल्पलता पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा शहर कोतवाली में आयोजित मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा-सम्मान अभियान के सातवें दिन गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुंदरता बाहर से नहीं होती, बल्कि अंदर से होती है। इसलिए आंतरिक सौंदर्य को निखारें। जिस दिन बालिकाएं अपने अंदर की सुंदरता व शौर्य को जान जाएं, उसी दिन से आपके बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण शुरू हो जाएगा। महिला-पुरुष व बेटा-बेटी में भेदभाव पर उन्होंने कहा कि महिला व पुरुष अपनी-अपनी जगह हैं। बेटी को बेटा कहने के कथन को सही नहीं मानती। बेटी, बेटी की तरह और बेटा, बेटा की तरह महान होना चाहिए। अंत में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करने के लिए माताओं को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि %मिशन शक्ति% का विस्तृत कार्यक्रम 180 दिन का है, लेकिन नवरात्रि में विशेष अभियान चल रहा है। इसका उद्देश्य है, बालिकाओं या महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करना। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में हमेशा से सम्मान की भावना रही है। जनपद में कुलपति डॉ. कल्पलता पांडेय का उदाहरण देते हुए इनसे ही प्रेरणा लेने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा हर क्षेत्र में अव्वल रहीं बलिया जिले की महिलाओं की एक कमेटी बनाने की पहल को कुलपति ने भी सराहा और बेहतर कदम बताया। उन्होंने हरसम्भव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हर बालिका व महिला को हेल्पलाइन नंबर की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 108 व 102 के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर 1090 के बारे में पूछा तो बहुत सारी बालिकाओं को पता नहीं था। इस पर एसपी ने कहा कि यह आप सबकी सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण नम्बर है। इस पर की गई शिकायत एकदम गोपनीय रहती है और परेशान करने वाले पर कार्रवाई भी हो जाती है। इस मौके पर एसएचओ शशिमौललि पांडेय, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी अतुल मिश्र, जापलिनगंज चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह, मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे, बिचाला घाट चौकी प्रभारी रोशन राकेश सिंह समेत समस्त कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

लीजेंड्स ऑफ बलिया व एनर्जी टैलेंट ऑफ बलिया ग्रुप सक्रिय
बलिया। कुलपति ने कहा कि लीजेंड्स ऑफ बलिया व एनर्जी टैलेंट ऑफ बलिया व्हाट्स एप ग्रुप सक्रिय है। जिसमें हर क्षेत्र में ऊंचाई हासिल कर चुके 52 लोग हैं। सभी लोग बलिया को बेहतर बलिया बनाने के लिए अपना सुझाव भी देते हैं। ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, कनाडा, अमेरिका व अन्य विभिन्न देशों में ये लोग हैं। कुल मिलाकर यहां पर बहुत अच्छा नेटवर्क तैयार हो रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखेगा। कुलपति ने कहा कि बड़ी परीक्षाओं में जो विद्यार्थी अव्वल रहे हैं, उन्हें इस ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। विश्वविद्यालय के साथ उनको जोड़कर बेहतर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरी के लिए छह महिला सिपाहियों को कुलपति ने किया सम्मानित
बलिया। कोतवाली परिसर में छह महिला सिपाही रेखा, पूजा त्रिपाठी, पूजा कुमारी, चंचला पटेल, संजना व सीमा यादव को कुलपति कल्पलता पांडेय ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दे कि आरक्षी रेखा ने चित्तू पांडेय चौराहे पर किसी महिला पर छींटाकशी कर रहे शोहदे को अकेले पकड़ा था। वहीं, पूजा त्रिपाठी ने तीन शोहदों को अकेले पकड़ कर उन कार्रवाई कराई थी। इसी तरह बाकी युवा सिपाहियों ने भी बहादुरी का परिचय दिया था, जिस पर कुलपति ने सम्मान करने के साथ दुलार-प्यार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed