फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women rule of justice for serious

महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रति शासन गंभीर

Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women rule of justice for serious
महिला उत्पीड़न के मामले में प्रदेश सरकार ने तेजी से कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया है। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को समय से न्याय दिलाया जाए। ये बातें नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग की सलाहकार मीना तिवारी ने कही।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार और एसिड अटैक के मुद्दे पर काफी संजीदा है। इसके लिए शासन से पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन



बैरिया क्षेत्र की एक गैंगरेप की पीड़िता को शासन से सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई है। दो मामलों में सरकार विचार के बाद उचित मुआवजा देगी।


कहा कि सरकार ने विधवाओं से विवाह करने पर दंपती पुरस्कार योजना बनाई है। इसमें प्रति लाभार्थी को 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। दहेज से पीड़ित महिला को कानूनी सहायता के लिए प्रति लाभार्थी 1500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed