फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women police personnel took out a rally

Ballia News: महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women police personnel took out a rally
नगर के पुलिस लाइन परिसर से मिशन श​क्ति के तहत आधुनिक असलहों के साथ रैली निकालती महिला आरक्षी।पु
बलिया। नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के मद्देनजर रविवार को महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने पुलिस लाइन से बाइक रैली निकाली। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर व एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने संयुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर से रैली के आगे पुलिस वाहन पर महिला जवान आधुनिक हथियारों से लैस थीं। पीछे स्कूटी पर महिला जवान रहीं। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने बाइक रैली निकालकर थाना कोतवाली व कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि रैली का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला संबंधित अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों मंदिरों व बाजारों में महिलाओं को किया जागरूक
बलिया। मिशन शक्ति टीम ने सभी थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मंदिरों में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चौपाल का आयोजन कर टैंपलेट्स वितरण किया। बैरिया क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में पांडेयपुर व दयाछपरा में हलका प्रभारी उप निरीक्षक शशांक पांडेय एवं महिला आरक्षी पूनम यादव, इंदु, आरक्षी अभिषेक कुमार ने महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक किया। प्रदेश सरकार की योजनाएं बताईं। सीओ फहीम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के छूने पर बालिका असहज महसूस करें तो अभिभावक, अध्यापिका अथवा पुलिस को अवश्य जानकारी दें ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह रोड : थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में सती मां स्थान समीप व मां भगवती मंदिर परिसर में महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा से जुड़ा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को हेल्प लाइन और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता शर्मा भी मौजूद रही।

दुबहर : शिवपुर दीयर नई बस्ती व्यासी स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष अजय पाल ने महिलाओं एवं बच्चियों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed