फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women kept Nirjala fast for longevity of children

पुत्र के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Women kept Nirjala fast for longevity of children
बलिया। बच्चों की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को स्नान ध्यान करने के उपरांत नए वस्त्र धारण कर मंदिर और अपने घरों में पुरोहित से कथा श्रवण किया। कथा श्रवण करने के बाद अपने से बड़ों का पैर छूकर बच्चे की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष अश्वीन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत किया जाता है। महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए बृहस्पतिवार को बिना अन्न जल के व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न जल के व्रत रहने के उपरांत महिलाओं ने शाम स्नान किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने सामर्थ्य के अनुसार, फलफूल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर पुत्र की दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद, नजदीकी मंदिर और अपने-अपने घरों में पुरोहित से कथा श्रवण किया। इसके बाद, अपने से बड़ों का पैर छूकर संतान की दीर्घायु होने और स्वयं स्वस्थ रहने का आशीर्वाद लिया। यह जीवित्पुत्रिका व्रत सौभाग्यवती महिलाएं संतान की मंगलकामना के लिए रखती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की लंबी आयु के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त होती है। यह जीवित्पुत्रिका व्रत महाभारत काल से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं को बिजली ने किया परेशान
रेवती। संतानों के दीर्घ जीवन और समृद्धि को समर्पित माताओं द्वारा रखे गए कठिन निर्जला व्रत जीवित्पुत्रिका की पूर्व रात्रि बुधवार से नगर सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल होने से व्रती महिलाओं को भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ी। गुरुवार की भोर बेला में बादल के साथ रिमझिम बरसात को देख लगा कि दिन सुहावना होगा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा सूर्य का प्रचंड ताप बढ़ता गया। उधर, बिजली की आपूर्ति बुधवार की रात नौ बजे से अचानक ठप्प हो गई। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के सूत्रों से पूछने पर पता चला कि मेन लाइन में फाल्ट है कर्मचारी खोजने निकले हैं। गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। निर्जला व्रत रखी महिलाओं को बिजली ने अच्छा खासा परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

701 व्रती महिलाओं में वितरित की चांदी की जिउतिया
रसड़ा। क्षेत्र के अठिला गांव में समाजसेवी पवन सिंह ने जिउतिया पावन पर्व पर गांव में भ्रमण कर 701 व्रती माताओं को चांदी की जिउतिया एवं फल वितरण कर व्रती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। गरीब व्रती माताओं को चांदी की जिउतिया एवं फल पाकर चेहरे खिल उठे। व्रती माताओं ने भी इस कार्य में लगे लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रामअवतार, विजय कुमार, राम आश्रय, रवि कुमार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed