{"_id":"f7d69e27a74130c29c18b83a3e607f01","slug":"women-gathered-in-buying-household-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्थी के सामान खरीदने में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्थी के सामान खरीदने में जुटीं महिलाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
भृगु मुनि की तपोभूमि पर महर्षि दर्दर के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के मीना बाजार में बुधवार को भी ठसाठस भीड़ रही। मेला देखने के लिए ग्रामीण इलाकों के लोग बिना ठंड का परवाह किए पूरे परिवार के साथ पहुंच रहे हैं।
कोई खरीददारी में मगन है तो कोई झूले और चर्खी के साथ मौत का कुआं और जादूगर की कला देखने में मगन रहा। महिलाओं ने जहां घर गृहस्थी के लिए सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं अभिभावकों के साथ चल रहे बच्चे हठ कर महंगे खिलौने खरीदवाते नजर आए।
मीना बाजार प्रारंभ होने के बाद पहले रविवार से जिस प्रकार की भीड़ उमड़ रही थी। उससे दूकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। चार दिनों से पड़ रही ठंड के बावजूद मेला में दूकानों पर भीड़ में कोई कमी देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि मीना बाजार में आए मेलार्थियों ने मनोरंजन के लिए झूले और चर्खी का आनंद तो लिया ही साथ ही जमकर खरीदारी की। मेले में आए लोगों ने किचन के सामानों के साथ ही घर के सजावटी सामान, चूड़ी, शृंगार के सामानों की खरीद, फरोख्त की।
ड्राइंग रूम सजाने के लिए रंग-बिरंगे फूल और अन्य सामानों की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। हर बार की तरह इस बार भी कप और प्लेट आकर्षण का केंद्र है। वर्ष भर के लिए कपों की खरीदारी में लोग मग्न दिखे। बच्चों संग अभिभावकों ने गुड़ की जलेबी, चाट, छोले, चाउमीन और बर्गर आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।