फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women dead body found room murdered hitting handle of hand pump in ballia

Ballia News: हैंड पाइप के हैंडल से मारकर महिला की हत्या, कमरे में मिली लाश, पुलिस बोली- हम हत्यारों के करीब...

Mon, 11 Mar 2024 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

Ballia News: बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बक्सर व भरौली के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खैरु निशा बक्सर की निवासी है। कुछ वर्ष पूर्व भरौली-उजियार के बीच घर बनाकर किराए पर दी थी। रविवार को महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Women dead body found room murdered hitting handle of hand pump in ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बलिया जिले के नरही थाना के भरौली गोलम्बर के समीप गाजीपुर मार्ग स्थित एक मकान में बीती शाम बिहार निवासी 55 वर्षीय महिला का शव मिला। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। घटना स्थाल पर अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी थाना प्रभारी पन्नेलाल दलबल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन

शव की शिनाख्त खैरुनिशा पत्नी मजबूल हक निवासी बड़ी सारिमपुर थाना औद्योगिक नगर बक्सर बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने घटना स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्मार्टम को भेज दिया। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बक्सर व भरौली के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खैरु निशा बक्सर की निवासी है। कुछ वर्ष पूर्व भरौली-उजियार के बीच घर बनाकर किराए पर दी थी। रविवार को महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था। इस बाबत थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि हैंड पाइप के हैंडल से मारकर महिला की हत्या की गई है। हम हत्यारोपियों के करीब हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महिला सुबह में घर से मकान का किराया लेने के लिए लिए घर से निकली थी। किराए को लेकर कुछ दिनों से किराएदार से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed