फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women created a ruckus at the Minister of State's residence in Ballia

बलिया में राज्यमंत्री के आवास पर महिलाओं ने किया हंगामा, नेता समेत पांच हिरासत में

Mon, 05 Apr 2021 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Women created a ruckus at the Minister of State's residence in Ballia
बलिया शहर के सतनी सराय स्थित मंत्री के आवास पर हंगामा कर रही महिलाओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आरटीई के तहत अभिभावकों को मिलने वाले भुगतान की मांग को लेकर कुछ महिलाओं ने बलिया में सोमवार दोपहर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के सतनीसराय गोपाल बिहार कालोनी स्थित आवास पर हंगामा किया। वे अपनी मांग शीघ्र पूरी कराने की जिद कर रही थी। मंत्री के समझाने के बाद भी उनके न मानने पर पुलिस ने चार महिलाओं संग एक युवक को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन


पिछले दो वित्तीय वर्ष से यूनिफॉर्म एवं पाठ्य पुस्तक के लिए शासन की ओर से मिलने वाले पांच हजार रुपये की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक महिलाएं सोमवार दिन में एक बजे राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के आवास पर पहुंची। जहां महिलाओं ने उन्हें अपना पत्रक सौंपा। मंत्री ने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है, फिलहाल सभी योजनाओं की धनराशि रोकी गई है।
विज्ञापन


अब सरकार धन जारी कर रही है। यह भी पैसा शीघ्र ही खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने पत्रक पर ही निर्देश देते हुए बीएसए से फोन पर वार्ता की और डिमांड लेटर बनाकर सरकार को भेजने के लिए कहा। इस पर महिलाएं लौट गई किंतु एक नेता के समझाने के बाद महिलाएं दोबारा उनके आवास पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि पिछले दो वर्ष का बकाया 10 हजार रुपये एक साथ देने का सरकार द्वारा वादा किया गया था और बीएसए की ओर से भी 31 मार्च 2021 के पहले खाते में पैसा भेजने का आश्वासन दिया गया था। शासन से पैसा भी आ गया, लेकिन हम गरीबों के खाते में अभी तक नहीं भेजा गया। इससे हमारे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है।

मंत्री ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वे जिद पर अड़ गई। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। इस बाबत कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि राज्यमंत्री के आवास पर एक नेता के उकसावे पर कुछ महिलाएं हंगामा कर रही थीं। इसमें एक युवक संग चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राइट टू एजुकेशन के तहत मिलने वाले बकाए धनराशि की मांग को लेकर कुछ महिलाएं मेरे आवास पर आईं थीं। इनके सामने ही पत्रक पर लिखित आदेश बीएसए दिया और फोन से वार्ता कर डिमांड लेटर सरकार को भेजने को कहा गया। महिलाएं संतुष्ट होकर चली गईं। इसके बाद बाहर खड़े किसी नेता के कहने पर प्री प्लानिंग के तहत पुन: आईं और आज ही धन खाते में भेजवाने की जिद कर हंगामा करने लगी। समझाने के बाद भी उन्होंने एक न सुनी। अंत में पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को साथ ले गई।
- आनंद स्वरूप शुक्ला, राज्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed