फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women are working fearlessly in Yogi government: Sangeeta

योगी सरकार में निडर होकर काम रही है महिलाएं: संगीता

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women are working fearlessly in Yogi government: Sangeeta
बलिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में नगर सतीश चंद्र कॉलेज के रसायन विभाग परिसर में महिला सम्मेलन बृहस्पतिवार को आयोजित किया। जिसमें जनपद के सभी विधान सभाओं की महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत व विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगीता बलवंत ने कहा कि योगी सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान, स्वाभिमान व सुरक्षा प्रदान किया है। योगी सरकार में महिलाएं निडर होकर सुरक्षा का भाव मन में रखकर जीने का काम कर रही है। सरकार ने महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करके लाभांवित करने का काम किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अमिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने जो महिला के हित में कार्य कर दिया है आज तक कोई सरकार सोच भी नहीं पाई है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं को सम्मान मिला है यहीं नहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से मातृ शक्ति को सम्मान मिला है। इस मौके पर रंजना राय, शशिकला तिवारी, शारदा जायसवाल, डॉ. मृदुला श्रीवास्तव, आरती वर्मा, रंजना सिंह, रूपा सिंह, रूपाली श्रीवास्तव, वंदना वर्मा, उषा खरवार, सुनीता वर्मा, अनिता यादव, उषा तिवारी, रेनू सिंह, रीता ठाकुर, पुष्पा सिंह, महिमा सिंह, रंभा तिवारी, संध्या पांडेय, ममता वर्मा आदि रही। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पांडेय तथा संचालन श्वेता राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed