फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women and men wrestlers showed their claims in the riot

दंगल में महिला व पुरुष पहलवालों ने दिखाए दाव

Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women and men wrestlers showed their claims in the riot
पूर। क्षेत्र के सहपलिया खड़सरा गांव में मंगलवार को जंगली बाबा के स्थान पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों के महिला और पुरुष पहलवानों ने अपनी कुश्ती का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता अच्छेलाल यादव ने फीता काटकर किया। पहले राउंड में महिला पहलवानों ने प्रतिभाग लिया, जिसमें रोशनी इलाहाबाद और दिव्या मऊ के बीच हुए कड़े मुकाबले के बीच रोशनी ने दिव्या को पराजित किया। जयप्रकाश बलिया एवं सुनील गाजीपुर के बीच कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें जयप्रकाश ने बाजी मारी। शेषनाथ आजमगढ़ एवं भोला मोहम्मदाबाद के बीच हुई कुश्ती में भोला ने शेषनाथ को पटखनी दी। दर्शकों ने कुश्ती का खूब आनंद लिया। रेफरी की भूमिका बबलू सिंह धनजी ने निभाई। दंगल देखने आए दर्शकों की सुरक्षा एवं भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर माधव प्रसाद, अशोक राजभर, बृजेश सिंह, अनिल सिंह, सचिता सिंह, बच्चा सिंह, अभय कुमार, नीरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed