फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman shot in ballia sleeping with husband

पति के साथ सोई महिला को ही क्यों मारी गोली, आशनाई, रंजिश या हो गई गलतफहमी, पति ने कही ये बात

Sun, 27 Oct 2019 03:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Woman shot in ballia sleeping with husband
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर पुछ-ताछ करते पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में पति के साथ सोई महिला की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा है। गांव में कोतवाल के साथ एएसपी और एसपी तक हो आए हैं। सीओ लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


इस बीच बदमाश महिला की ही हत्या करने आए थे या उनसे कोई गलती हो गई? मामला आशनाई का था या किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया? बदमाश महिला की ही हत्या करने आए थे या पति की बजाय पत्नी को गोली लग गई? गांव के लोगों को गोली की आवाज सुनाई क्यों नहीं पड़ी आदि ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी पुलिस ढूढ़ने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों और गांव के लोगों की मानें वारदात के वक्त पति जनार्दन राजभर और सबिता एक ही चारपाई पर सोए थे। उनसे थोड़ी सी ही दूरी पर जनार्दन का भाई भी सोया था। इनके बच्चे भी दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे, लेकिन इन सभी की नींद गोली की आवाज की बजाय जनार्दन के चिल्लाने से मचे शोर से खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों को भी गोली की आवाज सुनाई नहीं पड़ी है। बहरहाल पुलिस अभी मामले में कई एंगल पर जांच में जुटी है। अभी तक पुलिस के शक के दायरे में बदमाशों के साथ ही परिवार के लोग भी शामिल हैं। पुलिस मामले में आशनाई के पहलु और गलतफहमी को लेकर भी जांच में जुटी है।

मृतका के पति ने कहा- उसकी किसी से दुश्मनी नहीं, परिजन भी शक के दायरे में

Woman shot in ballia sleeping with husband
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता की हत्या के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं बदमाश पति या परिवार के किसी अन्य की हत्या करने तो नहीं आए थे और गलती से सबिता उनका निशाना बन गई। लूट के लिए हत्या को पुलिस सिरे से नकार रही है क्योंकि नमकीन-टॉफी बेचकर परिवार की आजीविका चलाने वाले जनार्दन के पास इतना कुछ होगा जिसे लूटने के लिए कोई उसकी हत्या का प्रयास करे, यह बात गले से नहीं उतरती।

गोली की आवाज सुनाई नहीं देने को लेकर पुलिस परिवार वालों को शक के दायरे में रख रही है। इसमें जनार्दन के बच्चों का बयान महत्वपूर्ण है, जिसमें उन्होंने कहा कि पापा के रोने चीखने की आवाज से उनकी नींद खुली तो मम्मी खून से लथपथ दिखी।

गौरतलब हो कि वारदात के वक्त मृतका की दो बेटी शांति, मांति व बेटा दिनेश बगल की ही दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे। उधर, जनार्दन का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। सीओ बांसडीह अशोक सिंह का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में कई पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed