फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman robbed of her jewellery by luring her with currency notes

Ballia News: नोट का लालच देकर महिला के आभूषण ठगे

Wed, 10 Sep 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed of her jewellery by luring her with currency notes
घोघा। बांसडीह चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार दोपहर उचक्कों ने गड्डी गिराकर महिला से हजारों की ठगी कर ली। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी टुनटुन यादव की पत्नी चिंता देवी किसी रिश्तेदार से मिलने बांसडीह आई थीं। जब वे बांसडीह से जा रही थीं तो चौराहे पर एक युवक मिला और सामने पड़ी नोटों की गड्डी जैसा बंडल उठाकर महिला से कहा कि आपका सामान गिर गया है। महिला ने उसे अपना होने से इन्कार किया। युवक ने बताया कि इसमें एक लाख रुपये हैं। इसके बाद उसने महिला को लालच दिया कि इसे आप रख लो। इसी दौरान ठगों का दूसरा साथी वहां पहुंचा और उसने कहा कि तुम लोगों ने एक व्यक्ति के गिरे हुए नोटों के बंडल उठाए हैं। इससे पहले की महिला कुछ कहती पहले से आए हुए युवक ने कहा कि इसे कुछ देकर चलता करते हैं। महिला से कहा कि यदि वह नोटों का बंडल उसके सामने खोलती है तो वह आधे पैसे की मांग करेगा। उसे अपने पास से जो भी है दे दीजिए। इसके बाद महिला के नाक-कान के सोने के गहने और मंगलसूत्र के साथ कुछ रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों चले गए। महिला ने जब गड्डी खोली तो कागज के बंडल निकले। कोतवाली प्रभारी राकेश उपाध्याय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed