{"_id":"6952c44c1e166426930b40e4","slug":"woman-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-trailer-ballia-news-c-190-1-ana1001-154891-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के समीप सोमवार की शाम ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद बरनवाल (52) व पत्नी पूनम देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी पूनम देवी की मौत हो गई, वहीं पति का इलाज
स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बालूपुर रोड निवासी प्रमोद बरनवाल (52) अपनी पत्नी पूनम देवी (48) के साथ एसआईआर का फॉर्म भरने के लिए सिकंदरपुर आए थे। प्रमोद बरनवाल लार रोड स्थित ससुराल में पत्नी के साथ रहते थे, वहीं बगल में कबाड़ी की दुकान चलाते थे। शाम के समय दंपती फॉर्म भरने के बाद बाइक से लार रोड स्थित अपने ससुराल लौट रहे थे। नवानगर चट्टी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रमोद बरनवाल का इलाज जारी है। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।