फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman hanged herself, died, had an argument with her husband on phone

Ballia News: महिला फंदे से झूली, मौत, पति से फोन पर हुई थी कहासुनी

Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself, died, had an argument with her husband on phone
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार की रात महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों के अनुसार शुक्रवार रात पति से फोन पर उसकी कहासुनी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शिवपुर पंचायत निवासिनी गीता देवी (24) का पति गौतम गोड़ झारखंड में काम करता है। शुक्रवार की देर शाम पति-पत्नी की किसी बात को लेकर फ़ोन पर कहासुनी हुई थी। उसके बाद सास-बहू के बीच भी कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दस बजे गीता घर में फंदे पर झूल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान, थानाध्यक्ष दोकटी बंशबहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। गीता अपने पति के साथ बाहर रहती थी। छठ पूजा में गांव आई। उसके बाद से वह सेमरिया डेरा गांव में ही अपने बच्चों के साथ रह रही थी। गीता की शादी 2020 में हुई थी। उसका मायका दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में है। एक पुत्री परी (03) और एक पुत्र ऋषभ कुमार (02) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed