{"_id":"636cb696846173669f7f79e5","slug":"woman-gram-pradhan-slammed-and-beaten-up-by-womens-in-ballia-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: महिला ग्राम प्रधान को महिलाओं ने पटक-पटक कर पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: महिला ग्राम प्रधान को महिलाओं ने पटक-पटक कर पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
Thu, 10 Nov 2022 02:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Nov 2022 02:00 PM IST
सार
बलिया के आराजी माफी सागरपाली महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर एक बार पहले भी मारपीट हो चुकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली गांव का है। ग्राम प्रधान कलावती देवी को को चार-पांच महिलाएं पीटती हुईं दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग इसका वीडियो बनाते हैं और विरोध भी करते हैं, लेकिन पिटाई का क्रम जारी रहता है। इस संबंध में कलावती देवी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कलावती देवी के चुनाव में मदद की थी। अब चाहते हैं कि उन्हीं के अनुसार वो काम करें। विरोध करने पर उनकी ओर से मारपीट की गई। इससे पहले 15 अगस्त को झंडातोलन को लेकर भी ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। इसी रंजिश में बुधवार को उनके साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान कलावती देवी ने मारपीट के साथ ही मंगलसूत्र छीनने की नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने भोला, कृष्णा, रत्नेश और रचना सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रत्नेश को छोड़ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर एके मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी