फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman from Ballia dies in road accident; husband and daughter injured.

Ballia News: सड़क दुर्घटना में बलिया की महिला की मौत, पति-बेटी घायल

Sat, 13 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman from Ballia dies in road accident; husband and daughter injured.
नरही। जिले के दौलतपुर गांव निवासी मनोज सिंह की कार झारखंड के बोकारो शहर में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मनोज सिंह की पत्नी ममता सिंह (50) की मौत हो गई। जबकि मनोज सिंह (53) वर्ष, बेटी रोमा सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी दौलतपुर गांव में पहुंचते ही परिजन का रोते-रोते बुरा हाल रहा, रात में ही बोकारो के लिए निकल परिजन रवाना हो गए। दौलतपुर गांव के प्रधान अनिल सिंह ने बताया कि मनोज सिंह बोकारो में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को देर रात अपने परिवार के साथ कार से बोकारो जा रहे थे। शहर में सामने से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी पत्नी ममता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज सिंह व पुत्री रोमा सिंह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बोकारो में चल रहा है। शुक्रवार की सुबह अनिल सिंह के घर शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed