{"_id":"64652230c9a943ea310e0a86","slug":"woman-fell-on-the-road-after-being-hit-by-a-truck-crushed-to-death-ballia-news-c-20-1-210075-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरी महिला, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरी महिला, कुचलने से मौत
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु के बिहार की सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट के समीप बुधवार की सुबह यूपी की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक से धक्का लगने के बाद बाइक से उछलकर नीचे गिरी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतका मांझी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव निवासी राजकुमार यादव की पत्नी कलावती देवी (50) बताई जाती है। घटना में बाइक चालक व मृतका का भाई राजीव कुमार यादव तथा उसकी छह वर्षीया नतिनी सोनी कुमारी भी जख्मी हो गई। बहन को देख भाई बार-बार मूर्छित हो जा रहा था तथा बच्ची अपने नानी का शव देखकर हतप्रभ थी।
घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मृतका के भाई व पति की चीत्कार से वहां का माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी से पीछा करते हुए भाग रहे ट्रक को मझनपुरा पेट्रोल पंप के पास से दबोच लिया। उधर, लोगों ने तत्काल मांझी थाना पुलिस को भी बुला लिया। बाद में थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घायल राजीव कुमार यादव ने बताया कि मृतका अपनी भौजाई मुन्नी देवी के निधन पर शोक जताने बलिया जनपद के बाज राय के टोला स्थित अपने पिता बृज बिहारी यादव के घर अपने मायके गई थी तथा वहां से बुधवार की सुबह वह बाइक से अपने भाई के साथ वापस ससुराल जा रही थी। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने घायलों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। परिजनों ने बताया कि मृतिका के परिवार में पति के अलावा सिर्फ तीन पुत्रियां हैं।