फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman falls from bike, gets hit by trailer, dies

Ballia News: बाइक से गिरी महिला, ट्रेलर की चपेट में आई, मौत

Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike, gets hit by trailer, dies
नरहीं। रिश्तेदारी में शिवचर्चा में शामिल होकर अपने गांव बाइक से जा रही महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को शाम पांच बजे गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के बड़का शेरपुर निवासी सोनी देवी (35) अमांव गांव निवासी माथुर प्रजापति के घर शिवचर्चा में शामिल होकर विकास प्रजापति की बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। कोरंटाडीह चौकी के पास बाइक असंतुलित हो गई और सोनी प्रजापति सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे सोनी देवी की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ सदर मो. उस्मान, नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी सहित फेफना और चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर को पकड़ने और मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed