{"_id":"6849cf12b48a9e2bf707b224","slug":"woman-duped-of-rs-18000-by-changing-atm-card-ballia-news-c-190-1-bal1001-141744-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अगर आप एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं तो सावधान रहिए; ये खबर आपके आपके काम की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अगर आप एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं तो सावधान रहिए; ये खबर आपके आपके काम की है
Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
सार
बैंक के एटीएम में पहुंची महिला का पिन बदलने के बहाने व्यक्ति ने एटीएम कार्ड ही बदल दिया और 18 हजार की ठगी कर ली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और सीसीटीवी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसडीह नगर पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कार्ड बदलकर महिला से उचक्के ने 18 हजार की ठगी कर ली। महिला को ठगी की जानकारी तब हुई जब मोबाइल पर पैसे निकलने की सूचना मिली। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर निवासी निशा देवी पत्नी उमेश कन्नौजिया मंगलवार को कस्बे के स्टेट बैंक शाखा से अपने पति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पहुंची थी। नया एटीएम होने के कारण महिला पिन बदल रही थी। कुछ तकनीकी खामियां होने के कारण एटीएम मशीन नया पिन नहीं बना पा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच वही मौजूद व्यक्ति ने महिला से एटीएम लेकर पिन बदल दिया। चालाकी से महिला का एटीएम बदल कर दूसरा सुदर्शन यादव लिखा हुआ एटीएम महिला को दे दिया कि एटीम का लिंक फेल होने के कारण पैसा नहीं निकल पाएगा।
विज्ञापन
महिला के एटीएम से जाने के बाद युवक ने एटीएम से 18 हजार रुपए निकाल लिए। सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच कर रही है। प्रभारी कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद