फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Ballia News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 20 Nov 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
बरदह। थाना बरदह क्षेत्र के कोहरौली गांव में मंगलवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सावित्री सिंह, पत्नी संतोष सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार देर रात सावित्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने पहले उसे जौनपुर स्थित एक अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर वाराणसी के शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता मंगला सिंह ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दीदारगंज थाना में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था और अक्सर मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि उसकी मौत जहर देकर की गई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जहर खाने की बात सामने आई है और इसे ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed