फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies in road accident

Ballia News: महिला की सड़क हादसे में मौत

Sun, 07 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
बैरिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतका बिंदू देवी। फाइल फोटो, परिजन
बैरिया। पति के निधन के बाद उनकी स्मृतियों से जुड़ी वस्तुओं का विसर्जन करने जा रही बिंदू देवी (27)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, छह महीने पहले पिता और अब मां को खो चुकी मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है।
विज्ञापन


चाई छपरा निवासी बिंदू देवी (27) पत्नी स्व. मुन्ना चौधरी, अपने भाई मुनीब चौधरी के साथ शुक्रवार को बाइक से सरयू नदी जा रही थीं। परिजन उनके दिवंगत पति के कपड़े एवं अन्य सामान ससुराल से लेकर आए थे, जिन्हें धार्मिक परंपरा के तहत नदी में प्रवाहित किया जाना था। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर अचानक बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बिंदू देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बिंदू देवी की शादी कटघरवा (इनई), जिला सारण (बिहार) निवासी मुन्ना चौधरी से हुई थी। कुछ दिन पूर्व उनके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपनी छह माह की बेटी के साथ मायके में रह रही थीं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत के गम से उबर भी नहीं पाया परिवार अब बिंतू देवी के निधन से शोक में डूब गया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद परिजनों ने सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed