फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies after consuming toxic substances, family ruckus

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों का बवाल

Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming toxic substances, family ruckus
बलिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार की देर शाम गंभीर हालत में एक म हिला को लाया गया। चिकित्सक डॉ. सुमीर ने इसे जहर खाने का मामला बताते हुए रेफर ही किया गया था कि महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इस मामले में इमरजेंसी में तैनात डॉ. सुमीर कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे विषाक्त पदार्थ खाई महिला को लेकर परिजन आए। मरीज का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इसे ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस की गाड़ी भी आई, लेकिन मरीजों के परिजन उसे लेकर नहीं गया। करीब सात बजे महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। उधर, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस परिजनों पर पोस्टमार्टम के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद्द पर अड़े रहे। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed