{"_id":"6a5546d4ddd8a7686f07a560","slug":"woman-dies-after-childbirth-anm-accused-of-negligence-ballia-news-c-190-1-ana1001-168702-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रसव के बाद महिला की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रसव के बाद महिला की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
बैरिया। सीएचसी सोनबरसा के पास स्थित मुरली छपरा सब सेंटर पर सोमवार को प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
गंगापुर रामगढ़ निवासी सर्वजीत यादव की 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी अपने पहले प्रसव के लिए मुरली छपरा सब सेंटर पहुंची थीं। यहां एएनएम रीना सिंह ने उनका प्रसव कराया। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने से काजल देवी की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर सब सेंटर पहुंचे और एएनएम पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। महिला के पति सर्वजीत यादव ने एएनएम रीना सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, एएनएम रीना सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद ज्यादा खून रिसाव के कारण काजल देवी की हालत बिगड़ी थी। उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस बाबत थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम लगी है। मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।