फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   woman death in ballia Family members create ruckus accuse medical negligence

Ballia News: महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 10:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Jul 2025 10:41 AM IST
सार

Ballia Crime: बलिया में महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रख कर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन करने की वजह से महिला की जान गई। 

विज्ञापन
woman death in ballia Family members create ruckus accuse medical negligence
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बा के बस स्टेशन चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। यहां परिजनों ने 26 वर्षीय महिला माधुरी का शव दुबरी चौधरी के कटरा के बाहर रख दिया और न्याय की मांग करने लगे। मृतका के पिता रामाशीष कनौजिया, निवासी करमौता गांव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री की मौत एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रामाशीष के अनुसार, 26 जून को उनकी पुत्री माधुरी (25) जो ताड़ी बड़ागांव थाना नगरा निवासी राजेश कनौजिया की पत्नी थी, उसको उर्मिला वर्मा के कहने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक और उनके स्टाफ ने बिना परिजनों की अनुमति के बाहर से एक चिकित्सक को बुलाकर ऑपरेशन कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद माधुरी की हालत लगातार बिगड़ती रही। 27 जून से ही वे चिकित्सकों से लगातार आग्रह करते रहे कि उनकी बेटी को बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर किया जाए, लेकिन चिकित्सकों ने मरीज को रेफर नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman death in ballia Family members create ruckus accuse medical negligence
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का आरोप है कि 30 जून को जब माधुरी की हालत गंभीर हो गई तो उसे लेकर पहले फातिमा अस्पताल मऊ गए, जहां गंभीर हालत में होने के कारण उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद उसे प्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार, मऊ के चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था और संक्रमण पूरे पेट में फैल गया था। मंगलवार की सुबह जब परिजन शव लेकर उस अस्पताल पर पहुंचे, जहां ऑपरेशन हुआ था। वहां अस्पताल में ताला लगा था और सभी कर्मचारी फरार हो चुके थे। 

इसे भी पढ़ें; New Criminal Laws: नए आपराधिक कानून के 365 दिन पूरे, वाराणसी में अब तक दर्ज हुए 8500 मुकदमे

आक्रोशित परिजनों ने शव वहीं सड़क पर रख दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतका की मासूम बच्ची को गोद में लिए उसकी चाची पौधारी देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतका के पिता बार-बार यही कह रहे थे, 'अगर उर्मिला मेरी बच्ची को उस अस्पताल में नहीं ले जाती तो आज वो जिंदा होती।'

woman death in ballia Family members create ruckus accuse medical negligence
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

परिजन दोषी चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने और मामले की जांच का आश्वासन देने में जुटा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी संजीव वर्मन के निर्देश पर जांच करने पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के प्रभारी दिग्विजय सिंह व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के अधीक्षक चंदन सिंह बिसेन के नेतृत्व में टीम परिजनों व पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली और अस्पताल को सील कर कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed