{"_id":"655799a04dc14de72a05c156","slug":"woman-crushed-to-death-by-container-son-and-nephew-injured-ballia-news-c-190-1-bal1001-7268-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत, पुत्र और भतीजा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत, पुत्र और भतीजा जख्मी
विज्ञापन
बहन के घर से मिलकर अपने मायके जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या श्रीवास्तव (45) की शुक्रवार की शाम बैरिया बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। उसका 14 वर्षीय पुत्र अंश व बहन का बेटा शिवम श्रीवास्तव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। शिवम के हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बलिया रेफर कर दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या श्रीवास्तव पत्नी सुशील श्रीवास्तव निवासी शेरिया थाना बांसडीह अपने पुत्र अंश के साथ बहन के घर सोनबरसा आई थी। शुक्रवार की शाम बहन का बेटा शिवम के साथ अपने पुत्र को लेकर बाइक से अपने मायके श्रीनगर थाना रेवती जा रही थी। तहसील मोड़ बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पीछे से आ रही पार्सल वैन से टक्कर हो गई। बाइक से गिरने के साथ ही पार्सल वैन के पिछले चक्के के जद में आने से बुरी तरह महिला का सिर कुचल गया। घटना स्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा शिवम और महिला का पुत्र अंश भी बाइक के गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बैरिया परमानंद त्रिपाठी ने दुर्घटना कर भाग रही गाड़ी का पीछा कर ड्राइवर व गाड़ी को पकड़कर थाना ले गए। शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।