फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman climbs mobile tower to summon her married lover.

Ballia News: शादीशुदा प्रेमी को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Tue, 09 Jun 2026 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs mobile tower to summon her married lover.
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में मंगलवार को एक महिला अपने शादीशुदा प्रेमी को बुलाने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दोपहर करीब दो बजे हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। समाचार लिखे जाने तक महिला टावर पर ही थी।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा निवासी युवक बिहार के डेहरी ऑनसोन में काम करता है। उसकी शादी 2006 में लीलकर गांव में हुई थी। डेहरी ऑनसोन में युवक की पहचान एक महिला से हुई। लोगों के अनुसार, दोनों में प्रेस संबंध हो गया और चार साल से वे साथ रह रहे थे। महिला भी विवाहित है और उसका पति ट्रक चालक है। सोमवार को युवक गांव लौट आया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला भी चली आई, लेकिन युवक नहीं मिला। इसके बाद वह युवक के ससुराल पहुंच गई और उसके बारे में पूछताछ की। जब उसे कोई जानकारी नहीं मिली तो नाराज होकर वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंची और उसे उतारने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कई बार मोबाइल से महिला से बातचीत की, लेकिन वह फोन स्विच ऑफ कर दे रही थी। युवक के ससुर से बात की। कई घंटे बाद भी न आने पर पुलिस युवक के ससुर को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। - मूलचंद चौरसिया, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed