फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman and three goats die after wall collapses

दीवार गिरने से महिला व तीन बकरियों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman and three goats die after wall collapses
रसड़ा। क्षेत्र के रेखहां गांव में रविवार की देर रात कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर रिश्तेदारी में आई एक महिला व तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के राम एकबाल चौहान के घर उनकी साली रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी बिंदु चौहान (48) पत्नी हरिंदर चौहान कुछ दिनों से यहीं अपनी बहन के घर आकर रह रही थी। रविवार की शाम को बच्चों के संग खाना खाकर वह कच्ची दीवार पर निर्मित मड़ई में सो रही थी। इसी बीच रात में मिट्टी की दीवार समेत मड़ई अचानक भरभरा कर गिर गई। इस घटना में उक्त महिला के साथ ही तीन बकरियां भी उसमें दब गई। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में मलवे को हटाकर सभी को बाहर निकाला तब तक सभी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed