{"_id":"696fc0547373df5001099df3","slug":"woman-abducted-while-returning-from-her-parents-home-rescued-after-cars-trunk-was-broken-open-ballia-news-c-190-1-ana1001-156195-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मायके से लौट रही महिला का अपहरण, कार की डिक्की तोड़ बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मायके से लौट रही महिला का अपहरण, कार की डिक्की तोड़ बचाया
विज्ञापन
इसी कार के डिग्गी से महिला को निकाली थी सिकंदरपुर पुलिस।संवाद
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के बिच्छी बोझ नहर के समीप सोमवार की रात पुलिस ने कार की डिक्की तोड़ उसमें से 55 वर्षीय महिला को बचाया है। महिला ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भतीजा की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। महिला को मेडिकल के लिए भिजवाया। घटना स्थल व आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रात दो बजे सिकंदरपुर थाने पहुंच सूचना दिया कि बुआ का फोन आया है। उन्होंने बताया कि वह किसी गाड़ी में बंद हैं और अज्ञात स्थान पर खड़ी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला के संभावित स्थान बिच्छीबोझ नहर के पास पहुंची तो वहां एक कार खड़ी मिली, जिसके आसपास कोई मौजूद नहीं था।
कार की बंद डिक्की से महिला की आवाज सुनाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को सूचना दी। उनके निर्देश पर उपनिरीक्षक राम सकल यादव के नेतृत्व में सेकंड मोबाइल टीम मौके पर पहुंच, मिस्त्री को बुलाकर डिक्की तुड़वाई गई। डिक्की खुलते ही अंदर से बदहवास हालत में महिला रोती हुई मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया। पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर कार की धुलाई कराने के लिए ले गए बस चालक की जानकारी मिली। पुलिस ने बस मालिक से पूछताछ कर चालक की जानकारी की, लेकिन चालक घर पर नहीं मिला। घटना में शामिल मुख्य आरोपी व बाइक सवार युवकों की खोजबीन में जुट गई।