फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Without masks and sanitizers, you will not get entry in the entrance examination

बिना मास्क और सैनिटाइजर के नहीं मिलेगी प्रवेश परीक्षा में इंट्री

Fri, 07 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Without masks and sanitizers, you will not get entry in the entrance examination
बलिया। रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर की तैयारी बैठक शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हुई। जिसमें परीक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री नोडल समन्वय और नोडल अधिकारी को सौंपी गई। साथ ही कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गये। बैठक में तय हुआ कि प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी। जिसमें अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व पहुँचना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण को को देखते हुए अभ्यर्थी को मास्क, सेनेटाइजर, लेकर आना होगा और शारीरिक दूरी का पालन करना भी जरुरी होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त प्रवेश-पत्र की एक अतिरिक्त प्रति, वैध पहचान-पत्र और काले रंग का बाल पेन भी लाना होगा। इनके अभाव में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही मोबाइल, कैलकुलेटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक समानों को परीक्षा-केंद्र पर लाना पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। यह भी निर्णय हुआ कि
विज्ञापन

सभी केन्द्राध्यक्ष अपने केंद्र पर इंफ्रारेड थर्मामीटर और सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वे अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन के बाद ही परिसर में प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा- निर्देश सम्बन्धी पुस्तिका बाँटी गयी। नोडल समन्यवक डॉ अरविन्द नेत्र पाण्डेय ने बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण होगी। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय कुमार, प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, डीआईओस के अलावा समस्त परीक्षा- केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं केन्द्र प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त लख़नऊ विश्वविद्यालय के दो प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed