फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Withheld salary of two medical officers in charge due to absence

अनुपस्थित रहने पर दो प्रभारी चिकित्साधिकारियों का रोका वेतन

Wed, 22 Jun 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of two medical officers in charge due to absence
एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने की। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी विभागों से सम्बंधित जिम्मेदारी देते हुए उसके हिसाब से प्लान बनाकर कार्य करने को कहा। 16 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित होने पर सीएचसी सीयर व बांसडीह के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से फीडबैक लेकर अभियान के कार्य का सत्यापन किया जाएगा। जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके ऊपर कार्यवाही भी होगी। नगर निकाय के सफाई निरीक्षक व पंचायत राज विभाग के एडीपीआरओ को बैठकर माइक्रोप्लान बना लेने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग युद्धस्तर पर कराया जाए। नगरपालिका बलिया की फॉगिंग मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर कहा कि दो दिन के अंदर उसे ठीक कराकर अवगत कराएं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य निकायों से लेकर फागिंग कराकर वापस कर दें। मलेरिया यूनिट से जुड़े अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चूहों व छछुंदरों को नियंत्रित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। सुकरबाड़ों को आबादी से दूर शिफ्ट करने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को दी। अन्यथा की स्थिति में सख्ती बरतने को कहा। हर सीएचसी-पीएचसी व उप केंद्रों पर पोस्टर-बैनर के जरिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा व पंचायत राज विभाग के अधिकारी को फटकार
झाड़ियों की कटाई नहीं होने को लेकर पंचायती राज विभाग के अधिकारी से सवाल किया। उन्होंने कहा कि यह लोगों से स्वास्थ्य से जुड़ा कार्य है, ऐसे कार्य में लापरवाही ठीक नहीं है। शीघ्र इस अभियान से जुड़े अपने विभाग के कार्य को करके अवगत कराएं। जागरूकता से सम्बंधित कार्य भी ठीक से नहीं होने पर बेसिक शिक्षा के अधिकारी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बलिया बाढ़ प्रभावित जनपद है, ऐसे में संचारी रोग के प्रति यहां और सजग रहने की जरूरत है। साफ-सफाई व संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। यह भी कहा कि स्वयं भ्रमण करूंगी और आम जनता से पूछकर सफाई कार्य का सत्यापन करूंगी। बेहतर सफाई का यही मानक होगा। इसलिए कार्य ऐसा हो कि आम जनता को लगे कि सफाई हो रही है। बैठक में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ नीरज पांडेय, डॉ केशव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed