फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   With the help of the roof, goods worth five lakhs were blown into the house

छत के सहारे घर में उतर उड़ाया पांच लाख का सामान

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
With the help of the roof, goods worth five lakhs were blown into the house
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के भींटा ग्राम में शुक्रवार की रात चोर छत के सहारे घर में घुसे और करीब पांच लाख रुपये के सोने के आभूषणों व दूसरे सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी घर वालों को शनिवार की सुबह हुई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

भींटा ग्राम निवासी रामाश्रय यादव के घर एक माह पूर्व उनके पुत्र अरविंद की शादी हुई थी। शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के बाद घर के सदस्य छत पर सोने चले गए। रामाश्रय दरवाजे पर ही सोए थे। आधी रात के बाद चोर एक पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते नीचे घर में चले गए। कमरे में रखे दो बॉक्स, तीन सूटकेस चुरा ले गए। सूटकेस में सोने का हार, दो माला, दो अंगूठी, टीका, मंगलसूत्र आदि आभूषण थे। घर से सौ मीटर दूर एक खेत में तीनों सूटकेस तोड़कर कीमती सामान निकाल ले गए। कपड़े और अन्य सूटकेस वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed