फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Winning start of Mehri, Civil Lines and Singhpur

महरी, सिविल लाइंस और सिंहपुर का विजयी आगाज

Tue, 01 Nov 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Winning start of Mehri, Civil Lines and Singhpur
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला वालीबाल चैंपिनयशीप का फीता काटकर शुभारंभ कर - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आगाज वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन अजीत राय व अध्यक्षता सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक अरुण सिंह गामा ने किया। उद्घाटन मुकाबले में महरी की टीम ने दोकटी को 25-22, 25-21 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने सनबीम को 25-20, 26-24 से, परसिया ने आरके मिशन को 25-9, 25-14 से, सिंहपुर ने बर्रेबोझ को 25-15, 25-13 से, सोहांव ने सिंहपुर बी को 25-10, 25-11 से, स्टेडियम ने रसड़ा 25-11, 25-19 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार, प्रियेश राय, राम यादव, शुभम भारद्वाज, विकास सिंह व दीपक यादव आदि ने निभाई। चैंपियनशिप में जनपद की कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। चैंपियनशिप के दौरान क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय कुमार राय, डॉ. साकेत बिहारी शर्मा, पवन कुमार राय, रमन श्रीवास्तव, अजय प्रताप साहू, बाल कृष्णमूर्ति, कमल राय, अरविंद कुमार सिंह ,सरदार मोहम्मद अफजल आदि उपस्थित रहे। स्वागत प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन से नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed