बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर आयोजित युवा पखवाड़ा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह टीडी कालेज परिसर में रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न दिवसों पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली आराध्या सिंह, द्वितीय स्थान पाने वाले वैभव राज गुप्ता जबकि तृतीय स्थान पर रिया प्राप्त करने वाली रिया को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली अंशिका राय, प्रिया कुमार द्वितीय एवं सच्चिदानंद उपाध्याय तृतीय को पुरस्कृत किया गया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली आकांक्षा सिंह प्रथम, खुशी राय द्वितीय, तथा संयोगिता मौर्या तृतीय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनिल ने कहा कि स्वामी जी का मानना था कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसकी प्रेरणा से विभिन्न खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करता है। इस मौके पर विवेक ओझा, अंकुश सिंह, अंबुज पाठक, निखिल तिवारी, हिमांशु पाठक, दीपक सिंह, संगम, श्याम, अर्चना शर्मा, आराधना सिंह आदि रहे।