फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will use restrained language, will also take care of polling personnel: DM

संयमित भाषा का करेंगे इस्तेमाल, मतदान कर्मियों का भी रखेंगे ख्याल: डीएम

Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Will use restrained language, will also take care of polling personnel: DM
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड आयोजित ब्रीफिंग में शामिल पुलिसकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला निर्वाचन अधिकार व /जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पंचायत चुनाव को देखते हुए केंद्रीय फोर्स के जवानों व पुलिस-पीएसी बल की ब्रीफिंग की। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। पुलिस बल को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान संयमित भाषा का इस्तेमाल करना है। चूंकि, यह पंचायत चुनाव है, लिहाजा मतदान कराए गए कर्मियों की सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखना है। अगर बूथ पर किसी ने अराजकता करने का प्रयास भी किया तो उससे सख्ती से निपटना है। सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक बार फिर दोहराया कि कोविड को देखते हुए सबको अपना भी ध्यान रखना है। मॉस्क लगाना, सैनिटाइजर का प्रयोग और शारीरिक दूरी का ख्याल रखना है। ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ने भी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के संबंध में जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed