फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ... will the earth cease to exist after 25 thousand years

...तो क्या 25 हजार साल बाद खत्म हो जाएगा धरती का अस्तित्व

Tue, 25 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
... will the earth cease to exist after 25 thousand years
नगरा। धीरे-धीरे यह धरती सूर्य की तरफ बढ़ रही है। वैज्ञानिकों की खोज में पता चला है कि पृथ्वी के सूर्य की तरफ बढ़ने से सूर्य की उष्मा कम होती जा रही है। इसी के चलते 25 हजार साल बाद पृथ्वी सूर्य से मिलकर समाप्त हो जाएगी। ऐसी स्थिति में हम एक ऐसे ग्रह की खोज कर रहे हैं जिससे पृथ्वी के समाप्त होने की दशा में मानव जीवन को बचाया जा सके। यह बातें ताडीबडागांव निवासी व भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डा. विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को सोनापाली स्थित सेंट जांस डिजिटल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

डा. विनय ने कहा कि अमेरिका की शिक्षा व्यवस्था भारत की शिक्षा व्यवस्था से बेहतर है। वहां के शिक्षक पहले बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं। अपना घर बाद में देखते हैं। इससे इतर भारत के शिक्षक पहले अपना घर देखते हैं बाद में बच्चों का हित सोचते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रह चुके डा. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत अत्यंत ही खराब है। सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाले हाईस्कूल स्तर के विद्यार्थी आसान सवालों का जबाब नही दे पाते हैं। कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर मांग करेंगे कि छात्र जिस किसी स्कूल में पढ़ना चाहता हो उसे वहां पढ़ने की छूट दी जाय। चाहे वह प्राइवेट ही स्कूल क्यों न हो। इस पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करें। कहा कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बगैर सुविधा शुल्क का काम नहीं होता है। उन्होंने विद्यालय के छात्रों से कुछ सवाल भी पूछे। जिसका सही उत्तर मिलने से संतुष्ट दिखे। सर्व प्रथम अमेरिकी वैज्ञानिक व उनकी धर्म पत्नी मीरा सिंह का स्वागत प्रबंधक बृजेश यादव व प्रिंसिपल जगन्नाथ पात्रा ने माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात छात्रा अंशिका मिश्रा, पलक, पूजा, श्रेया साक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर अजीत नारायण श्रीवास्तव, पूजा सिंह, हिना, दीक्षा, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed