{"_id":"61c74bfd875ab52ef8482ebc","slug":"will-out-the-government-which-gives-paper-out-ramgovind-ballia-news-vns6299543164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर आउट करने वाली सरकार को करेंगे आउट : रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर आउट करने वाली सरकार को करेंगे आउट : रामगोविंद
विज्ञापन
बांसडीह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक दुसरे का हाथ उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन करते स?
- फोटो : BALLIA
मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार, हिम्मत और हौसला हैं। बांसडीह क्षेत्र जैसे मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते हैं। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को बांसडीह इंटर कॉलेज मैदान में सपा और सुभासपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहीं।
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात चिंताजनक हैं। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग करते है तो उन्हें लाठियां मिल रही हैं। सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी कार्यकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने वाली सरकार को सत्ता से आउट करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।
विशिष्ठ अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि आतताई सरकार में बैठे लोगों को 2022 में खदेड़ना होगा। इस बार खदेड़ा तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नहीं आएंगे। गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी।
विज्ञापन
टोपी पर बजी ताली
बांसडीह। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर को सपा की लाल टोपी और अरविन्द राजभर ने अपनी पार्टी की पीली टोपी रामगोविन्द चौधरी को पहनाई तो सभी ने ताली बजा स्वागत किया। फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने समाज के लोगों से सपा सरकार बनवाने की अपील की। इस दौरान मुस्ताक खां, राणा सिंह, सुशील पांडेय, संकल्प सिंह, बिहारी पांडेय, मिथिलेश राजभर, अर्चना विश्वकर्मा, मानती राजभर, सुनील सिंह, अभिषेक, हरेन्द्र सिंह व सुग्रीव राजभर ने किया।
एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी दिखे साथ
राजनीति में कब क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। 2017 विधानसभा चुनाव में सपा से रामगोविंद चौधरी और सुभासपा और भाजपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मैदान में थे। सपा के रामगोविंद चौधरी और निर्दल प्रत्याशी केतकी सिंह की कांटे की लड़ाई में सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी चुनाव जीत गए। अरविंद राजभर तीसरे नंबर रहे। शनिवार को बांसडीह में सपा के कार्यक्रम में सपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और अरविंद राजभर एक साथ एक मंच दिखे।