फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will improve educational level by aligning with private schools

निजी स्कूलों से तालमेल कर सुधारेंगे शैक्षिक स्तर

Wed, 12 Oct 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Will improve educational level by aligning with private schools
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए अब कान्वेंट स्कूलों से तालमेल बनाने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। इससे निजी स्कूलों की लाइब्रेरी और खेल मैदान के साथ क्लास उपयोग करने का मौका परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे उन्हें नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए परिषदीय स्कूलों को और सजाया संवारा जा सके, उसकी कवायद की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिषदीय विद्यालयों का निजी स्कूलों के साथ तालमेल करने के लिए प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। तालमेल से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निजी विद्यालय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय के शिक्षकों से शिक्षण संबंधी प्रशिक्षण ले सकेंगे। ब्लॉक स्तर पर निजी विद्यालय का चयन बीईओ करेंगे। उसके बाद परिषदीय विद्यालयों का निजी विद्यालयों से तालमेल के बीच मेंटरशिप प्रोग्राम की तरह होगा। जिस विद्यालय के पास बेहतर संसाधन होंगे, वे इसे तालमेल कर विद्यालय के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन

युग्मन योजना के तहत निजी स्कूलों से तालमेल करने का शासनादेश हाल ही में मिला है। इस संबंध में आदेश जारी कर शीघ्र ही खंड शिक्षा अधिकारियों को योजना को मूर्त रुप देने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनिराम सिंह, बीएसए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed