{"_id":"2944527c5a5086a8072f8d4c79a95607","slug":"will-be-change-transfarmer-on-one-call-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोन पर ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोन पर ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे
संवाददाता, अमर उजाला, रसड़ा
Updated Mon, 08 Dec 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार 108 और
विज्ञापन
102 नंबर पर डायल करने पर एंबुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंच जाती है उसी तरह
एक फोन पर जले हुए ट्रांसफार्मर भी बदल दिए जाएंगे।
इसके लिए सूबे की सपा सरकार गंभीर है और शीघ्र ही पहल होगी। श्री चौधरी क्षेत्र के गढ़िया गांव में नवनिर्मित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने फीता काटकर व शिलापट्ट का लोकार्पण कर किया और विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रसड़ा विद्युत उपकेंद्र से अब जिले को विद्युत सप्लाई की जाएगी। अब हमें विद्युत आपूर्ति के लिए मऊ जिले की ओर टकटकी लगाना नहीं पड़ेगा।
कहा कि उप्र सरकार ने तीन साल के अंदर प्रदेश में बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अच्छी पहल कर इतिहास रचने का काम किया है।
जिसके तहत बलिया जिले के रसड़ा में 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया गया। कहा कि जिस प्रकार 108 व 102 नंबर पर डायल करने पर एंबुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंच जाती है।
ठीक उसी प्रकार अब एक फोन पर जले हुए ट्रांसफार्मर भी बदल दिए जाएंगे। इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय ने कहा कि उप्र सरकार के नौजवान मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
इसीक्रम में पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि आजादी के 67 साल बाद रसड़ा में 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया गया है।
जहां से जिले के अलावा गैर जिले में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। सूबे के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास को गति देने के लिए वचनबद्ध हैं।
देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो सौ विद्युत उपकेंद्रों का लखनऊ से उद्घाटन कर मिशाल कायम किया है।
बहुत जल्द ही प्रदेश की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। इस मौके पर डीएम यशवंत राव, एसपी राजूबाबू सिंह, सीडीओ के बालाजी, कोआपरेटिव के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, जिपंस संजय यादव, राणा सिंह, ई. वेदप्रकाश, एक्सईएन विद्युत बीसी कुमार, सैय्यद रेहाना, ई. नवीन कुमार, एसपी पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं संचालन विजय यादव ने किया।