{"_id":"1faf197548c4f82afa19c110de410a4f","slug":"will-act-on-several-asfron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई असफरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई असफरों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी यशवंत राव ने गुरुवार की शाम बांसडीह तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान कई टेबलों पर खामियां मिलने पर किसी पर कार्रवाई तो किसी को चेतावनी दी। वहीं लापरवाही मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज सिंह व संग्रह अभिलेखागार जयप्रकाश ओझा के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जबकि राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह व तारकेश्वर सिंह से प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम ने एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी के साथ प्रत्येक कमरे में जाकर फाइलाें का अवलोकन किया। सबसे पहले तहसीलदार कोर्ट में गए, जहां फाइलाें के संबंध में अहलमद सुनील कुमार से पूछताछ की। स्वयं भी कई फाइलाें को आलमारी से निकाल कर देखा। इसके बाद राजस्व लिपिक अनुभाग में गए, जहां आलमारी खोलवाकर कागजाताें के बारे में पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर लिपिक जमील अहमद को जमकर फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। वहीं रिकार्ड रूम में कई बस्तों व जिल्द रजिस्टर को निकालकर देखा और उसके संबंध में रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज सिंह से पूछताछ की।
वहीं रजिस्टर मेंटेन नहीं होने पर व कागजात में लापरवाही पर फटकारा और एसडीएम के इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद संग्रह अभिलेखागार में लिपिक जयप्रकाश ओझा से सही उत्तर नहीं मिलने एवं कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम व नायब तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्य असंतोष पाया गया। इस मौके पर तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार भंडारी प्रसाद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।