फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wife with her lover killed her husband in Ballia

हत्या का खुलासा: प्रेमी संग रंगरलिया मना रही थी पत्नी, पति ने देखा तो डंडे से प्रहार कर ले ली जान

Sun, 07 Jul 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 01:06 PM IST
सार

बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। 

विज्ञापन
wife with her lover killed her husband in Ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। वहीं पत्नी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव निवासी कमलेश बिंद (35) की गुरुवार की रात में हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसके डेरे के पास खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि कमलेश की हत्या का रहस्य पूछताछ में खुल गया। कमलेश की पत्नी कविता ने गांव के ही अपने प्रेमी राजेश साहनी (30) पुत्र उधारी साहनी के साथ मिलकर की थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी राजेश कृष्णागढ़ ढाला होते हुए बिहार भागने की तैयारी में है। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने कृष्णागढ़ ढाला से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कबूर किया गुनाह

कड़ाई से हुई पूछताछ में राजेश साहनी ने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में राजेश साहनी ने बताया कि मृतक कमलेश की पत्नी कविता से उसका प्रेम प्रसंग है। कमलेश के चचेरे भाई के तिलक के दिन कविता और राजेश साथ में थे। तलाशते हुए कमलेश भी वहां पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। राजेश और कमलेश में इसे लेकर झगड़ा हुआ। कमलेश ने राजेश को दांत से काट लिया। उसी दौरान राजेश के हाथ में एक डंडा आ गया। राजेश ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गिर कर लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कविता और राजेश वहां से भाग गए। 

थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि आरोपी राजेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा और क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद उस्मान ने खुलासे के लिए टीम गठित की थी। 30 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed